फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Disabled people gave message of voting through cricket match

Uttarkashi News: दिव्यांगों ने क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

Thu, 29 Feb 2024 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Disabled people gave message of voting through cricket match
मैच में गंगोत्री इलेवन ने यमुनोत्री इलेवन की टीम को हराया
विज्ञापन

उत्तरकाशी। समाज कल्याण विभाग ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मनेरा स्टेडियम में दिव्यांगों के बीच मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया, जिसमें दिव्यांगों ने क्रिकेट मैच के जरिए मतदान का संदेश दिया। मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच में गंगोत्री इलेवन ने यमुनोत्री इलेवन को हराया।
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में खेल सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट मैच का शुभारंभ सीडीओ एवं स्वीप नोडल जय किशन ने किया। सीडीओ जय किशन ने कहा कि क्रिकेट में मैच का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना व सक्षम एप के बारे में जानकारी देना है। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने बताया कि मैच का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकारी के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

मैत्री मैच गंगोत्री इलेवन और यमुनोत्री इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें गंगोत्री ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 189 रन बनाए। जवाब में यमुनोत्री इलेवन की टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। गंगोत्री इलेवन के तुषार 76 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, लीड बैंक अधिकारी राजीव कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी विपिन राणा, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed