फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Devisud bridge will be completed in six months

छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा देवीसौड़ पुल

Sun, 01 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 01 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध झील के कारण बीते दस सालों से अलग-थलग पड़ने की दिक्कतें झेल रहे दिचली गमरी क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। तय समय से ही सही देवीसौड़ में निर्माणाधीन मोटर पुल का सिविल कार्य पूरा कर अब पुल बांधने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पुनर्वास विभाग के अधिकारी छह माह के भीतर पुल तैयार करने का दावा कर रहे हैं। आर्क ब्रिज तकनीकी से बनने वाला उत्तराखंड का पहला पुल होगा। बता दें कि वर्ष 2006-07 में टिहरी बांध झील का जलस्तर चिन्यालीसौड़ तक पहुंचने पर देवीसौड़ में बना मोटर पुल झील में डूब गया था, जिससे दिचली गमरी क्षेत्र के 42 गांव अलग-थलग पड़ने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई बार आंदोलन करने पर वर्ष 2013 में केंद्र और राज्य सरकार की आधी-आधी भागीदारी से यहां टिहरी बांध झील पर 40 करोड़ रुपये की लागत के मोटर पुल को स्वीकृति मिली। यहां 62 मीटर स्पान में 5.75 मीटर चौड़ा 24 टन भार वहन क्षमता का आर्क ब्रिज बनाया जा रहा है। इस तकनीकी से बनने वाला यह उत्तराखंड का पहला पुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंध के मुताबिक पुल को सितंबर 2014 तक तैयार होना था, लेकिन आपदा और टिहरी बांध झील का जलस्तर घटने-बढ़ने के कारण काम प्रभावित होने पर अब सितंबर 2016 तक पुल को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। धरातल पर देखें तो पुल के सिविल कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

फैब्रिकेशन के बाद अब पिलरों के बीच गार्डर फिट कर पुल को बांधने का काम शुरू हो गया है। काम की रफ्तार में आई तेजी को देखकर उम्मीद है कि छह माह के भीतर पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। पुनर्वास विभाग के अधिकारी भी यही दावा कर रहे हैं।


पूर्व में आपदा एवं टिहरी बांध झील के कारण रास्ते अवरुद्ध होने से पुल निर्माण में विलंब हुआ। ठेकेदार कंपनी को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। सितंबर 2016 तक पुल तैयार कर यातायात चालू कर लिया जाएगा।
डीके सिंह, ईई पुनर्वास विभाग टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed