फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstrated to make Rawin a separate district

रवाईं को अलग जिला बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to make Rawin a separate district
पुरोला में अलग रवाईं जिले की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। - फोटो : UTTER KASHI
रवाईं को अलग जनपद बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रवाईं जिला संघर्ष समिति के बैनरतले बड़ी संख्या में लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील परिसर में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व चेतावनी के अनुसार बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां रवाई जिला संघर्ष समिति के बैनर तले नगर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने रवाईं को शीघ्र अलग जिला बनाने की मांग की। साथ ही अलग जिले के लिए आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए उन्होंने तहसील परिसर में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उन्होंने अलग जिला गठन होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश डबराल, पूरण नौटियाल, धर्मेंद्र कंडियाल, अजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed