फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to revive vacant posts and initiate the recruitment process.

Uttarkashi News: रिक्त पदों को पुनर्जीवित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Sat, 27 Jun 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 27 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to revive vacant posts and initiate the recruitment process.
डाउनग्रेड प्रधानाचार्यों को ढाई वर्ष बाद पूर्ण वेतनमान दिया जाए
विज्ञापन

नई टिहरी। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी बैठक में अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने, रिक्त पदों को पुनर्जीवित करने, प्रोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। शिक्षकों ने राजकीय विद्यालयों की तर्ज पर अशासकीय विद्यालयों में भी समान सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
संगठन के जिला अध्यक्ष शिव सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रांतीय संरक्षक चिंतामणि सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद कुकरेती ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि संगठन के प्रयासों से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जूनियर हाईस्कूल एवं एलटी संवर्ग में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, डाउनग्रेड प्रधानाचार्यों को ढाई वर्ष बाद पूर्ण वेतनमान देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय मंत्री सुनील पैन्यूली, राजेश डंगवाल, श्रीनिवास उनियाल, सुरेश ममगाईं, मधुमती बिंजोला, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण, धनंजय रावत, अनुराखी, राजेश बहुगुणा, बिरेंद्र कुड़ियाल, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद शर्मा, चंद्रभानु सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed