फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to open NH for traffic in Badathi

बड़ेथी में एनएच को यातायात के लिए खोले जाने की मांग

Thu, 09 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to open NH for traffic in Badathi
पालिका सभासद ने जिलाधिकारी से बड़ेथी चुंगी में राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खोले जाने की मांग की है। यहां पर ओपन गैलरी निर्माण कार्य के चलते करीब एक माह से अधिक समय से एनएच बंद है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के सभासद देवराज सिंह ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। देवराज ने कहा कि बड़ेथी चुंगी के समीप ओपन गैलरी बनाई जा रही है। इसके निर्माण कार्य के चलते यहां करीब एक माह से अधिक समय से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। वाहनों को मनेरा बाईपास से भेजा जा रहा है, लेकिन यहां भूस्खलन व पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। वहीं बाईपास में जोशियाड़ा के पास जाम की स्थिति बनी रहती है। एनएच यातायात के लिए बंद रहने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवराज ने जिलाधिकारी से बड़ेथी के समीप एनएच को यातायात के लिए जल्द खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed