फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to be given respectable honorarium

सम्मान जनक मानदेय दिए जाने की मांग

Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to be given respectable honorarium
पार्ट टाइम दाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सम्मान जनक मानदेय दिए जाने की मांग की है। पार्ट टाइम दाई विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। शुक्रवार को पार्ट टाइम दाई संगठन की अध्यक्ष इंद्रा देवी व उपाध्यक्ष स्वराजी देवी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया। इंद्रा देवी व स्वराजी देवी ने कहा कि मानदेय 15 हजार प्रतिमाह करने, स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनाती देने, 60 वर्ष की उम्र पार कर चुकी दाइयों को एकमुश्त धनराशि या सम्मान जनक पेंशन की मांगें प्रमुख है, लेकिन प्रशासन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ज्ञापन देने वालों में पुलमा देवी, भुवना देवी, लक्ष्मी देवी, प्रेमा देवी, शांति देवी, फगणी देवी, चंद्रभाग देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed