फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for organic products in five-star hotels

फाइव स्टार होटलों में जैविक उत्पादों की डिमांड

Tue, 02 Feb 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 02 Feb 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
समुदाय की सहभागिता से खड़ा हुआ ग्रीन पीपुल संगठन अब मोबाइल मंडी को गांव-गांव पहुंचाकर हर जैविक उत्पाद बाजार से ज्यादा कीमत चुका कर खरीद रहा है। पंतवाड़ी टिहरी के प्रयोग से उत्साहित होकर संगठन ने भागीरथी घाटी में डुंडा को केंद्र बनाकर क्षेत्र में दस संग्रह केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। महानगर एवं फाइव स्टार होटलों तक जैविक सब्जी एवं फल पहुंचाने के लिए वातानुकूलित वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रीन पीपुल संगठन पंतवाड़ी टिहरी में मुख्य संग्रह केंद्र खोलकर यहां जौनपुर, जौनसार एवं रवाईं के गांवों से जैविक उत्पादों की खरीद कर रहा है। यहां एकत्रित चावल, रामदाना, मंडुआ, झंगोरा एवं दाल आदि 18 किस्म के पारंपरिक अनाज मैक्स अस्पताल के ही एक संस्थान वाना रिट्रीट और दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में सप्लाई किए जा रहे हैं। संगठन ने सर्वे में पाया कि दिल्ली के फाइव स्टार होटलों में दो सौ से ढाई सौ रुपये किलो की दाल से बेबीकॉर्न बाहरी राज्यों से आयात किया जा रहा है, जबकि यहां मक्का जैसे इस उत्पाद का उत्पादन बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

संगठन ने कीवी जैसे फल एवं विदेशी सब्जी को यहीं पैदा कर बाजार की भारी मांग का फायदा उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही भारतीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान के स्वयंसेवियों को जोड़कर डुंडा के ऊनी वस्त्रों को नया रूप देकर उन्हें बड़े बाजार में उतारने की तैयारी है। संगठन बकरी छाप ब्रांड से प्राकृतिक हिमालयी उत्पादों में उड़द, गहत, नवरंगी राजमा, सोयाबीन, रामदाना, लाल चावल से लेकर बकरी के दूध को भी अच्छे दाम वाला बाजार उपलब्ध करा रहा है। जल्द ही भागीरथी घाटी में रैथल, ब्रह्मखाल, बनचौरा, बड़ेथी, संगमचट्टी, आगराखाल आदि स्थानों पर कलक्शन सेंटर खोलकर यहां स्थानीय महिलाओं को पंतवाड़ी की तरह ग्रेडिंग, पैकिंग आदि कार्यों में रोजगार देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
पंतवाड़ी कलक्शन सेंटर में जमा डेढ़ सौ कुंतल अनाज एवं दालों की ग्रेडिंग पैकिंग कराई जा रही है। सिर्फ देहरादून में ही मैक्स अस्पताल के रिसॉर्ट वाना रिट्रीट में सालाना 2.5 करोड़ के विभिन्न जैविक उत्पाद की खपत को हम पूरा कर रहे हैं। किसानों को जैविक खेती और बाजार की मांग के अनुसार महंगे उत्पाद उगाने के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

-पीके सिंह, मार्केटिंग हेड ग्रीन पीपुल एवं प्रदीप पंवार प्रभारी पंतवाड़ी केंद्र।


जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास
उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद ने जिले में जैविक खेती करने वाले बीस हजार किसानों का पंजीकरण किया है। परिषद के तकनीकी अधिकारी यशवंत बिष्ट तथा भटवाड़ी के सहायक तकनीकी अधिकारी प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि डुंडा ब्लाक को जैविक संतृप्तिकरण योजना में चयनित कर यहां जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed