फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नष्ट की अवैध पोस्त की खेती

नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नष्ट की अवैध पोस्त की खेती

Tue, 21 May 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नष्ट की अवैध पोस्त की खेती

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जिला मुख्यालय से लगी वरुणा घाटी के ऊपरीकोट गांव क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध पोस्त की खेती नष्ट की। राजस्व विभाग ने अवैध नशे की खेती के मामले में गांव के 47 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
लंबे समय से जिले सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अफीम के लिए पोस्त की अवैध खेती की सूचनाएं मिलती रही हैं। इसे देखते हुए विगत 17 से 20 मई के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जिला मुख्यालय से सटी वरुणा घाटी के दूरस्थ ऊपरीकोट गांव में छापामार अभियान चलाया। पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान यहां कंदराली, नराला, मंजपाल आदि तोकों में अवैध पोस्त की खेती होती पायी गई। नारकोटिक्स की टीम ने प्रधान के पति संजय चौहान एवं सोबेंद्र सिंह की मौजूदगी में खेतों में खड़ी पोस्त की फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

छापामार अभियान में शामिल राजस्व उपनिरीक्षक नीतू रमोला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर ऊपरीकोट में अवैध पोस्त की खेती करने के मामले में 47 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक ने पोस्त की खेती वाले खेतों की खसरा खतौनी के आधार पर जमीन मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना एसआई कमल कुमार द्वारा की जा रही है। इसमें पोस्त की खेती करने वालों का पता लगाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के छापामार अभियान और पुलिस में मुकदमा दर्ज होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed