{"_id":"5b2a8c964f1c1b95598b5350","slug":"152951516011-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर फायर झोंकने वाले युवक की कुर्की की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर फायर झोंकने वाले युवक की कुर्की की तैयारी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सोमवार रात को उत्तरकाशी बस अड्डे पर एक व्यापारी पर फायर झोंक कर फरार हुए आरोपी का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन किया है।
बता दें कि बीते सोमवार की रात जोशियाड़ा निवासी मुकेश नाथ ने बस अड्डा स्थित एक व्यापारी पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंक दिया था। हालांकि बीच बचाव के दौरान गोली चलने से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जान से मारने के प्रयास जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बुधवार को भी आरोपी युवक की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने और कुर्की के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन दिया है। बृहस्पतिवार को इस पर सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।