फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कंपनी के नाम पर ठगी से हरकत में आए कंपनी के अधिकारी

कंपनी के नाम पर ठगी से हरकत में आए कंपनी के अधिकारी

Tue, 19 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के नाम पर ठगी से हरकत में आए कंपनी के अधिकारी
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी। बीते रविवार को बनचौरा क्षेत्र में ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया है। युवक जिस कंपनी के नाम ठगी कर रहे थे, उस कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें कर्मचारी मानने से इनकार करने के साथ ही उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं गिरफ्तार चार युवकों ने एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर 35-35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों कुछ युवक बनचौरा क्षेत्र में ग्रामीणों को ज्यादा पैसा मिलने का लालच देकर उनसे फार्म भरवाकर पैसे वसूल रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर ठगी और जालसाजी के मामले में जेल भेज दिया। गिरफ्तार पांचों युवक जिले के ही मोरी एवं पुरोला क्षेत्र के रहने वाले हैं और सभी डिप्लोमा इंजीनियर हैं। इनमें से रोहित, कुलदीप, प्रवेश और मनीष ने बताया कि खलाड़ी पुरोला निवासी कपिल ने उन्हें नौकरी का झांसा दिया था और इसके एवज में 35-35 हजार रुपये भी लिए थे। वे तीन दिन पहले ही उसके साथ नौकरी करने यहां आए थे। उन्हें नहीं पता था कि यह ठगी का काम है, जबकि कपिल बागेश्वर निवासी सद्दाम तक यह पैसे पहुंचाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

इधर, ठगी के मामले में कंपनी का नाम आने पर मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचे ग्रोथ एंड गुडविल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पंचकुला हरियाणा के निदेशक अक्षय अग्रवाल व प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज गुप्ता ने यहां पहुंचकर प्रशासन के अधिकारियों को बताया कि उनकी कंपनी पंजीकृत श्रमिकों को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देती है। गिरफ्तार युवकों में से एक कपिल ने तीन माह तक बागेश्वर में उनकी कंपनी में काम किया था, लेकिन उसके बाद उसे हटा दिया था। उन्होंने कंपनी के नाम पर ठगी से कंपनी की साख खराब होने की शिकायत करते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed