फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress winning all three seats in Uttarkashi district: Pritam

उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटें जीत रही कांग्रेस : प्रीतम

Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Congress winning all three seats in Uttarkashi district: Pritam
नौगांव में पूर्व विधायक मालचंद के अभिनंदन कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष प - फोटो : UTTER KASHI
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मालचंद के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को नौगांव में रोड शो किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह में कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। प्रदेश में भी कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2022 में प्रदेश की भाजपा सरकार जा रही है और बहुमत के साथ कांग्रेस आ रही है। मालचंद ने कांग्रेस ज्वाइन कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। जिन लोगों ने भरोसे के साथ कांग्रेस का हाथ थामा है, कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा का नारा था कि डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन आज सच्चाई आपके सामने है। कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश से जुमले बाजों की सरकार जाने वाली है। इस जन सैलाब ने पुरोला विधान सभा में जीत की पटकथा लिख दी है। इस दौरान कई भाजपा पूर्व पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय बंधानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, वर्तमान ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश राणा, पूर्व नायब तहसीलदार जयेंद्र सिंह राणा आदि शामिल हैं। रोड शो में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद, अतोल रावत, हरिमोहन नेगी, जबर सिंह पंवार,सकल चंद रावत, मोहन सिलवाल, दीवान असवाल, दिनेश खत्री, सोहन बहुगुणा, रणवीर रावत, राजेश रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रताड़ित : मालचंद
उत्तरकाशी। जनसभा के दौरान पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि वह पच्चीस साल भाजपा के सिपाही रहे। किंतु भाजपा के जिला संगठन ने मुझे प्रताड़ित करने का काम किया। कहा कि भाजपा चाकू और छुरी का संगठन है। भाजपा के चाकू छुरी संगठन ने गोपनीय तरीके से हमेशा कांग्रेस को जिताने का काम किया। इस बार भाजपा का वही चाकू छुरी वाला संगठन कांग्रेस को जिताने का काम करेगा इसलिए मैंने भी भाजपा छोड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मालचंद के स्वागत में जुटी भीड़
नौगांव (उत्तरकाशी)। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मालचंद के अभिनंदन समारोह में जुटे जनसमर्थन ने कांग्रेस को संजीवनी देने का काम किया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से मालचंद के स्वागत में आयोजित अभिनंदन समारोह में जुटी भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर रौनक ला दी। भीड़ को देख कर कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे। दूरस्थ गांव से लोग गाड़ियों में भर-भर कर चामी पहुंचे और वहां से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम चौहान व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत को काफिले के साथ नौगांव लेकर पहुंचे। जहां मालचंद के स्वागत के लिए एकत्र जन सैलाब को देखकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह गदगद हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed