फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress will take the road against BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Sun, 19 Jan 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Congress will take the road against BJP government
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था आदि मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान को कुचलकर सांप्रदायिक एजेंडा थोपने का काम कर रही हैं। हर छोटी बड़ी बात पर मन की बात करने वाले पीएम मोदी को कभी बढ़ती महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों एवं बेरोजगारों की आत्महत्या पर भी मन की बात करनी चाहिए। राष्ट्र, राज्य एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी फरवरी से प्रत्येक विधानसभा में जन जागरूकता आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी से कारोबार चौपट हो गए हैं। इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए देश पर सांप्रदायिक एजेंडा थोपा जा रहा है। कांग्रेस शासन में स्वीकृत चारधाम परियोजना को भाजपा सरकार ऑल वेदर रोड के नाम से अपनी उपलब्धि बता रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और लोकायुक्त की बात कहने वाले सीएम अब इस पर चुप हैं। देवास्थानम प्रबंधन की आड़ में चार धामों समेत देवस्थानों के अधिग्रहण की साजिश की जा रही है। राज्य सरकार ने भू कानून निरस्त कर उत्तराखंड को भू माफिया के हवाले कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आयुष के छात्र-छात्राओं, 108 सेवा के कर्मचारियों, बेरोजगारों आदि पर सरकार लाठियां बरसा रही है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनवरी में जिले में हुई भारी बर्फबारी में बदहाल हुई सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्थाओं को शीघ्र बहाल न कर सरकार ने आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस मौके पर पुरोला विधायक राजकुमार, गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, संजय डोभाल, प्रभावती गौड़, जगमोहन रावत, रमेश सेमवाल, सविता भट्ट, दिनेश गौड़, दिवाकर भट्ट, अतोल रावत, अजबीन पंवार, अतोल रावत, मनोज राणा, कमल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed