{"_id":"589c8d1d4f1c1be717379d97","slug":"congress-bjp-two-sides-of-a-coin-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू : पंवार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने गंगोत्री विधानसभा सीट से दल के प्रत्याशी विष्णुपाल सिंह रावत के समर्थन में एक चुनावी जनसभा संबोधित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
ये दल कभी भी राज्य के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण उक्रांद की देन है। जनता को कांग्रेस-भाजपा की करनी और कथनी के अंतर समझकर इस बार उक्रांद को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
हनुमान चौक में गंगोत्री प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के लोगों ने राज्य में सत्ता हासिल कर राज्य आंदोलनकारियों की अवधारणा के विपरीत कार्य किया है। ये राष्ट्रीय दल हमेशा राज्य विरोधी रहे हैं और इनका काम केवल सत्ता हथियाना भर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते राज्य का विकास ठप हो गया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंवार ने कहा कि उक्रांद के सत्ता में आने पर राज्य के विकास की तस्वीर बदल दी जाएगी।