{"_id":"58a1e6fb4f1c1ba340d84036","slug":"congress-bjp-strongman-harish-arrived-publicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दिग्गज तो कांग्रेस के हरीश पहुंचे प्रचार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दिग्गज तो कांग्रेस के हरीश पहुंचे प्रचार को
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। नामांकन से लेकर अब तक जहां राष्ट्रीय दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, तो निर्दलियों ने रोड शो और जनसभाओं के दौरान भीड़ इकट्ठी कर ताकत दिखाई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी की तीन विधानसभाओं में इस बार 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक गंगोत्री विधानसभा में 9, यमुनोत्री में 8 और आरक्षित सीट पुरोला में 4 मैदान में हैं। इस दौरान नामांकन से लेकर सोमवार तक सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में रैली, रोड शो, लाउट स्पीकर, जुलूस आदि के जरिए जमकर प्रचार किया।
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तरकाशी की यमुनोत्री, गंगोत्री और पुरोला विधानसभा में अपने स्टार प्रचारकों पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, हिमाचल के सांसद रामस्वरूप शर्मा, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह को उतारा, तो कांग्रेस की ओर से खुद सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत तीनों सीटों पर स्टार प्रचारक के रूप में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तरकाशी पहुंचे। तो तीनों सीटों पर निर्दलियों ने रोड शो और जनसभाओं के दौरान अपनी ताकत झोंकी।
विज्ञापन
इनमें पुरोला से मोरी ब्लॉक और पोखू महाराज देवता की ओर से चुना गया प्रत्याशी निर्दलीय दुर्गेश लाल, गंगोत्री से भाजपा के बागी निर्दलीय सूरतराम नौटियाल और यमुनोत्री विधानसभा में प्रकाश चंद रमोला ने प्रचार के दौरान भीड़ जुटाकर अपना दबदबा दिखाया।