फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Concluded the campaign with the rain of seed bombs

बीज बम की बरसात के साथ संपन्न हुआ अभियान

Thu, 01 Aug 2019 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Concluded the campaign with the rain of seed bombs
जंगलों में ही वन्य जीवों की आहार श्रृंखला तैयार कर मानव एवं वन्य जीवों के बीच संघर्ष रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा बीज बम अभियान स्कूली बच्चों को खूब पसंद आ रहा है। एक हफ्ते तक चले बीज बम अभियान के का समापन हो गया।
विज्ञापन

हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी की ओर से जिले में बीज बम अभियान सप्ताह मनाया गया। जिले के विभिन्न गांवों एवं स्कूलों में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। राइंका श्रीकालखाल में प्रधानाचार्य सुमेरा प्रजापति एवं शिक्षक सुरक्षा रावत के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न प्रजाति के बीज डालकर बीज बम तैयार किए और गांव के आसपास जंगल से लगी खाली भूमि पर बीज बम की बरसात की। इधर जल शक्ति अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में भी बीज बम अभियान चलाया गया। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य ने इस अभियान की सराहना करते हुए बताया कि सात दिनों तक चले इस अभियान में जिले के सभी गांवों में बीज बम बरसाए गए। उन्होंने आने वाले समय में भी इस अभियान को वृहद् रूप से मनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed