फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Communication service stalled in Satialidhar and Bhadkot

सटियालीधार व भड़कोट में संचार सेवा ठप

Tue, 07 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Communication service stalled in Satialidhar and Bhadkot
गाजणा पट्टी के सटियालीधार व भड़कोट में ग्रामीण लंबे समय से संचार समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संचार सेवा नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में संचार सुविधा बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सटियालीधार व भड़कोट के ग्रामीण ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि धौंतरी उप तहसील के सटियालीधार, भड़कोट समेत आसपास के गांव में कुछ समय से बीएसएनएल व जिओ कंपनी की संचार सेवा ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएनएल और जिओ कंपनी के मोबाइल टावर गांव से कुछ ही दूरी पर लगे हैं लेकिन ग्रामीणों को संचार सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र क्षेत्र में बेहतर संचार सेवा बहाल कराने की मांग की है। ज्ञापन पर बदरी राणा, कृष्णा राणा, नरेश रावत, महावीर राणा, दीपक नौटियाल, सुखदेव पंवार आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed