फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Climber's body brought to the base camp Tapovan.

बेस कैंप तपोवन लाया पर्वतारोह का शव

Fri, 14 Oct 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी। Updated Fri, 14 Oct 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Climber's body brought to the base camp Tapovan.
mountain - फोटो : demo
शिवलिंग चोटी पर फंसे पोलैंड के दो पर्वतारोहियों में से एक की पहाड़ी से फिसलने पर मौत हो गई थी। शव को तपोवन बेस कैंप पहुंचाया जा चुका है। शुक्रवार के पूरे दिन एनआईएम और पुलिस के किसी भी अधिकारी का संपर्क रेस्क्यू के लिए गई टीम से नहीं हो पाया है। वहीं अब शिवलिंग चोटी पर बेहोशी की हालत में पड़े दूसरे पर्वतारोही ग्रजेगुज माइकल की बचे रहने की संभावनाएं पुलिस अधिकारियों द्वारा कम ही बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र संजय गुंज्याल ने बताया कि शुक्रवार पूरे दिन रेस्क्यू के लिए गई टीम के किसी भी सदस्य से उनकी बातचीत नहीं हो पाई है। हालांकि इतना जरूर है कि जिस पर्वतारोही की बृहस्पतिवार रात को पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई थी। उसके शव को लेकर टीम तपोवन बेस कैंप पहुंच गई है। पर्वतारोही लुकास्ज जॉन की मौत की सूचना पोलिश दूतावास के जरिए उनके परिजनों तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर 6200 मीटर ऊंचाई पर बेहोशी की हालत में पड़े दूसरे पोलिश पर्वतारोही ग्रजेगुज माइकल के जिंदा रहने की कम ही संभावनाएं बताई जा रही है। हालांकि उसे रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ और निम के साथ आर्मी की टीम कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी गढ़वाल गुंज्याल ने बताया कि शनिवार को सैटेलाइट फोन से संपर्क होने पर ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। एनआईएम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल का भी रेस्क्यू के लिए गई एनआईएम की टीम से संपर्क नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed