{"_id":"6a43b29c0f248db8710ad646","slug":"children-forced-to-use-a-broken-and-slippery-path-to-get-to-school-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120827-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: टूटे और फिसलन भरे रास्ते से स्कूल जाने को बच्चे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: टूटे और फिसलन भरे रास्ते से स्कूल जाने को बच्चे मजबूर
Tue, 30 Jun 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष से क्षतिग्रस्त विद्यालय मार्ग नहीं सुधारा
उत्तरकाशी। धनारी क्षेत्र के मंजकोट गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला मार्ग पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। मार्ग का बड़ा हिस्सा टूट जाने के कारण विद्यालय आने जाने वाले छात्रों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बरसात शुरू होने के साथ ही स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
मंजकोट गांव की ग्राम प्रधान वंदना राणा, पूर्व उपप्रधान अमित राणा, जितेंद्र राणा, गौतम राणा आदि ने बताया कि विद्यालय आगामी एक जुलाई से खुलने जा रहे हैं। लेकिन आज तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को टूटे हुए और फिसलन भरे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ेगा। कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे बेहद चिंतित हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक को भी पत्र लिखकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की गई लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देते रहे जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं, बरसात के चलते मंजकोट के मुख्य मार्ग तथा सुनील राणा के घर के आगे फोल्ड संकूर्णा मोटर मार्ग पर भी भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से मार्ग और अधिक कमजोर हो गया है। इससे पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा एवं मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से विद्यालय खुलने से पहले मार्ग की जल्द रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग की।