फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cheating by sending messages about disconnection of electricity connection

बिजली कनेक्शन कटने के मैसेज भेजकर कर रहे ठगी

Mon, 22 Aug 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cheating by sending messages about disconnection of electricity connection
शहर के बिजली उपभोक्ता साइबरों ठगों के निशाने पर हैं। साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने की सूचना का मैसेज भेज कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। यहां ऊर्जा निगम के एक अधिकारी को ही ठगों ने यह मैसेज भेजा दिया जिसके बाद हरकत में आए निगम ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊर्जा निगम में सामने आया है। यहां अज्ञात मोबाइल नंबर से लोगों को उनका बिजली कनेक्शन कटने के संबंध में मैसेज भेजा जा रहा है। कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो उनसे एक एप डाउनलोड करने को कहा जा रहा है और कुछ ही देर में उनके बैंक एकाउंट से रकम साफ हो रही है। विद्युत वितरण उपखंड उत्तरकाशी के उपखंड अधिकारी रोशन लाल रतूड़ी ने बताया कि साइबर ठगों के इस तरह के मैसेज भेजे जाने से विभाग की छवि खराब हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिस नंबर से यह मैसेज भेजा गया था उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से मिली शिकायत पर मामले को साइबर सेल को भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर जिस नंबर से मैसेज भेजे गए हैं, उसे भी सर्विलांस पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed