फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Char Dham Yatra gained momentum

मानसून सीजन के बाद चार धाम यात्रा ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार

Thu, 19 Sep 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra gained momentum
बीते दो माह से धीमी पड़ी चार धाम यात्रा ने बारिश थमने के साथ ही फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस यात्रा काल में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी नौ लाख पहुंचने को है, जो वर्ष 2013 की आपदा के बाद सर्वाधिक है। ऐसे में अगर आने वाले डेढ़ माह तक हालात सामान्य रहे तो इस वर्ष चार धाम यात्रा के पुराने सभी रिकार्ड टूटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विगत 7 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से ही जिले में तीर्थयात्रियों का भारी सैलाब उमड़ रहा था। शुरूआती दो माह में ही दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या चार-चार लाख के करीब पहुंच गई थी। मानसून सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के बाद अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह से दोनों धामों में रोजाना ढाई से तीन हजार यात्री पहुंच रहे हैं। 17 सितंबर को गंगोत्री में 3388 और यमुनोत्री में 3589 यात्री पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इस सीजन में कपाट खुलने के बाद से अब तक गंगोत्री में 4,71,462 और यमुनोत्री में 4,20,052 सहित कुल 8,91,514 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जो आपदा के बाद के वर्षों में पहुंचे यात्रियों का सर्वाधिक रिकार्ड है। यात्रा के फिर रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारियों और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि चार धाम यात्रा में लगातार सुधार आ रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों की आर्थिकी भी सुधरी है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, यमुनोत्री धाम के पुरुषोत्तम उनियाल आदि तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि मां गंगा और मां यमुना के प्रति आस्था ने लोगों के दिलों से आपदा के डर को मिटा दिया है, जिससे हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed