फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Climate change in Himalayas is High Effect on Glacier

भारी पड़ रहा हिमालय में जलवायु परिवर्तन, बर्फ विहीन हुए गंगोत्री ग्लेशियर के कई हिस्से

Mon, 14 Sep 2020 11:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Climate change in Himalayas is High Effect on Glacier
gangotri glacier - फोटो : File Photo

हिमालय में जलवायु परिवर्तन का असर ही है कि गंगोत्री ग्लेशियर को पोषित करने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े ग्लेशियरों के बड़े हिस्से बर्फ विहीन हो चुके हैं। इन्हें बचाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन


साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गंगोत्री हिमालय की जानकार डा. हर्षवंती बिष्ट ने कुछ वर्ष पूर्व चौखंबा हिमशिखर के आधार शिविर क्षेत्र के आसपास का अध्ययन किया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार को दी थी।
विज्ञापन



इसमें उनका कहना था कि गंगोत्री ग्लेशियर 15 फीट सालाना की दर से पीछे खिसक रहा है। इसे पोषित करने वाले मेरू, कीर्ति, घनोहिम, चतुरंगी, रक्तवर्ण आदि ग्लेशियरों के जंक्शन बर्फ विहीन होने से यहां खुले में पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोही चंद्रप्रभा ऐतवाल भी कहती हैं कि जूनिफर की झाड़ियों को पर्यटकों द्वारा जलाकर नष्ट करना तथा भोजवृक्षों की पहुंच गोमुख से आगे की ओर बढ़ना ग्लेशियर के लिए खतरे की घंटी है।


यहां वर्ष 2017 में गोमुख से करीब तीन किमी ऊपर नीलाताल से आए पानी और भारी मलबे से गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने गोमुख को काफी क्षति पहुंची। स्वामी सुंदरानंद का कहना है कि उन्होंने 65 साल में गंगोत्री ग्लेशियर को सवा तीन किमी पीछे खिसकते देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed