फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Buttermilk spread in Dayara Bugyal

दयारा बुग्याल में बिखरा छाछ-मक्खन

Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Buttermilk spread in Dayara Bugyal
त्तरकाशी के दयारा बुग्याल में आयोजित बटर फेस्टिवल में खुशी व्यक्त करता एक व्यक्ति। - फोटो : UTTER KASHI
भाद्रपद संक्रांति पर दयारा बुग्याल में पारंपरिक अढूड़ी उत्सव (बटर फेस्टिवल) का आयोजन किया गया। उत्सव में रंगों की नहीं बल्कि रैथल गांव के लोग मक्खन व छाछ की होली खेलते हैं। ग्रामीण अपने मवेशियों की रक्षा व दूध के उत्पादन में वृद्धि के लिए लोक देवताओं का आभार जताने के लिए हर साल इस उत्सव का आयोजन करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाद्रपद संक्रांति पर दयारा बुग्याल में पारंपरिक अढूड़ी उत्सव (बटर फेस्टिवल) के दौरान रैंथल के ग्रामीणों ने जम कर मक्खन व दूध की होली खेली। बटर फेस्टिवल के दौरान ग्रामीणों ने दयारा बुग्याल में पारंपरिक रासौ नृत्य भी किया। राधा कृष्ण बने कलाकारों ने भी खूब नृत्य किया। समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में रैथल के ग्रामीण गर्मियों की शुरूआत में ही अपने मवेशियों के साथ छानियों में चले जाते हैं। सावन की समाप्ति के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ गांव की ओर लौटते हैं। कई महीनों तक इतनी ऊंचाई पर मवेशियों की रक्षा करने और दूध उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि पर ग्रामीण गांव लौटने से पहले भाद्रपद महीने की संक्रांति को यहां दूध मक्खन मट्ठा की होली खेलकर लोक देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। दयारा पर्यटन उत्सव समिति रैथल बीते कई वर्षों से पर्यटकों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए बड़े व भव्य स्तर पर बटर फेस्टिवल का आयोजन करती आ रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार दयारा बुग्याल में स्थानीय ग्रामीणों ने सीमित स्तर पर फेस्टिवल का आयोजन किया। बीते वर्ष भी कोरोना संकट के चलते बाहरी पर्यटकों के बिना ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ दूध मक्खन मट्ठा की होली खेली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दयारा पर्यटन उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, प्रधान सुशीला देवी, सुरेश रतूड़ी, पंकज कुशवाल, राजवीर रावत, मोहन कुशवाल, रामचंद्र पंवार, महेंद्र राणा, मनीष कुमार, बुद्धि लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed