{"_id":"57dfe57b4f1c1b223aa832ba","slug":"burned-effigies-of-terrorism-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह फूंका आतंकवाद का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना पर हुए आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों में रोष जताया है। हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
सोमवार को व्यापार मंडल व होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने उत्तरकाशी स्थित बस अड्डे में एकत्र होकर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका।
जम्मू कश्मीर में सेना पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। वहीं, शहर के हनुमान चौक में कांग्रेसियों ने पाकिस्तान को सेना पर हुए हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, अमरीकन पुरी, छात्रसंघ अध्यक्ष पृथ्वीपाल मटूड़ा, शैलेश सेमवाल, उत्तम पुंडीर, इश्तियाक बेग, सविता भट्ट, नवीन जोशी, अंकित उप्पल आदि शामिल थे।
विज्ञापन