फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Blew a conch shell welcome to visit places of Ukrand

उक्रांद की शंखनाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Mon, 06 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 06 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी पहुंचने पर उक्रांद की शंखनाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव चिह्न कुर्सी के साथ मैदान में उतरने का ऐलान किया।

विज्ञापन


रविवार शाम उत्तरकाशी पहुंची उक्रांद की शंखनाद यात्रा का स्वागत किया गया। हनुमान चौक में आयोजित जनसभा में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता पर काबिज होकर सिर्फ उत्तराखंड को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


पार्टी के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों के नाम पर राज्य में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। इस मौके पर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, विष्णुपाल रावत आदि ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिन्यालीसौड़ में पत्रकार वार्ता में उक्रांद नेताओं ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस के कुशासन से तंग आई राज्य की जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से बीस जून तक विवरण एवं आवेदन पार्टी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस मौके पर राकेश सेमवाल, गोविंद महंत, बलवीर पंवार, बहादुर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed