फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP election issues will weapon

मुद्दों को चुनाव में हथियार बनाएगी भाजपा

Thu, 20 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 20 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्य समिति ने रणनीति तय कर ली है। इसके तहत जिले की तीनों विधानसभा के ज्वलंत मुद्दों को लेकर नवंबर में कार्यकर्ता मंडल और जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।  

विज्ञापन

    
बृहस्पतिवार को कैलास आश्रम उजेली में जिलाध्यक्ष भाजपा राम सुंदर नौटियाल की अध्यक्षता और जिला प्रभारी ऋषिराज डबराल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी ऋषिराज डबराल ने कार्यकर्ताओं से तीनों विधानसभा के ज्वलंत मुद्दों को लेकर नवंबर में कार्यकर्ता मंडल और जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करे। 21 अक्तूबर को केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा चिन्यालीसौड़ में पहुंच रहे हैं, जहां पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस की ओर से सोची समझी रणनीति के तहत फैलाई जा रही है। सूरतराम नौटियाल ने कहा कि यदि किसी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा जनहित में कोई आंदोलन किया जाता है, तो पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उसमें सहयोग मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक गोपाल रावत ने कहा कि आपदा के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। विजयपाल मखलोगा ने चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व्यवसायियों के बैंक कर्ज के ब्याज व बिजली पानी के बिल को माफ करने की मांग की। इस मौके पर लोकेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मुराली लाल भट्ट, बीएस पंवार, डा. स्वराज विद्वान, महामंत्री विजय संतरी, उपाध्यक्ष जयवीर चौहान, रामानंद भट्ट, सुधा गुप्ता, विमला नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed