{"_id":"5eaafd2f8ebc3e90941e44d9","slug":"birthday-of-mother-ganga-celebrated-with-simplicity-in-gangotri-dham-utter-kashi-news-drn3430514132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम में सादगी से मना मां गंगा का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम में सादगी से मना मां गंगा का जन्मोत्सव
विज्ञापन
गंगा सप्तमी पर गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना करते तीर्थपुरोहित।
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री धाम में गंगा सप्तमी का पावन पर्व सादगी से मनाया गया। मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। गंगा भागीरथी में दीप प्रवाहित कर तीर्थ पुरोहितों ने देश-दुनिया की कोरोना महामारी से मुक्ति तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी की ओर से गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने बताया कि पुराणों के अनुसार गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा बैकुंठ धाम से अवतरित हुई थीं। इसीलिए इस दिन को मां गंगा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
गंगोत्री धाम में गंगा जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह पर्व सादगी से मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल, सहसचिव राजेश सेमवाल, मुख्य रावल प्रभाकर सेमवाल, रावल मुकेश सेमवाल, प्रेमवल्लभ सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।