फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhoomi pujan done for temple construction in Angora village

अंगोड़ा गांव में मंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

Wed, 04 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan done for temple construction in Angora village
पुरोला उत्तरकाशी के अंगोड़ा गांव में मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान धर्म गुरू से आश? - फोटो : UTTER KASHI
प्रखंड के अंगोड़ा गांव में बुधवार को 42वें शाक्य गुरू थिमसेंग ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया। शाक्य केंद्र राजपुर रोड देहरादून से आए 42वें शाक्य गुरू थिमसेंग की मौजूदगी में भोटिया समाज के लोगों ने अंगोड़ा गांव में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

यहां प्रवचन करते हुए धर्म गुरू थिमसेंग ने भोटिया समाज से जाति, धर्म से ऊपर उठकर सबसे बड़े मानव धर्म का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में मानव धर्म श्रेष्ठ धर्म है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि अंगोड़ा गांव में भोटिया समुदाय के ज्ञान सिंह नेगी, संजय, राम सिंह आदि ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के लिए निशुल्क भूमि दान की है। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश खत्री, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के विशेष सलाहकार डा.एमके ओथानी, ज्ञान सिंह नेगी, धर्म सिंह कर्मा, अजय कर्मा, ते-छूंनमे, डॉ.गुरूदयाल नेगी, सोनम छिरिंग, संतोषबाला आदि अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed