फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhatwadi traders took out torch procession

तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में भटवाड़ी के व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Sat, 28 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bhatwadi traders took out torch procession
देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के विरोध में शनिवार शाम को भटवाड़ी के व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने भटवाड़ी तहसील मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधेयक को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

चार धाम समेत 51 प्राचीन मंदिरों को देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के तहत सरकारी नियंत्रण में लेने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित बीते सात दिसंबर से कलक्ट्रेट में धरने पर डटे हैं। पूर्व चेतावनी के अनुसार शनिवार को बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी एवं व्यापारी भटवाड़ी बाजार में एकत्र हुए। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उनके पूर्व अनादि काल से ही मां गंगा और उनके दर्शनों को आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा करते रहे हैं। उस समय तक गंगोत्री तक पहुंचने की कोई सुविधा तक नहीं होती थी। अब जब सुविधाओं का विस्तार हो गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों तक पहुंचने लगे हैं, तब सरकार देवस्थानम प्रबंधन विधेयक की आड़ में इन धामों और प्राचीन मंदिरों का अधिग्रहण करने की साजिश कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद यात्रा कारोबारियों एवं व्यापारियों ने तीर्थ पुरोहितों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने तहसील मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उक्त विधेयक को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद रतूड़ी, पूर्व प्रधान संजीव नौटियाल, राघवानंद नौटियाल, धनेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, गगन सेमवाल, संजय सेमवाल, विंध्यांचल सेमवाल, सुनील रतूड़ी, जितेंद्र रतूड़ी, कन्हैया नौटियाल, लोकमणि रतूड़ी, विनोद रतूड़ी सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed