{"_id":"58a48d824f1c1b4f54d8665f","slug":"before-departing-the-votes-cast-abroad-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश विदा होने से पहले दुल्हन ने डाली वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश विदा होने से पहले दुल्हन ने डाली वोट
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोथ की बेटी ने ससुराल जाने से पहले अपना वोट डालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। तिलोथ बूथ में वोट देने के बाद उसकी विदाई हुई। बीते दिन ब्रिटेन के स्काब्रो सिटी में बस चुके कलकत्ता निवासी नील दत्त का उत्तरकाशी के सिरोर गांव निवासी रोशनी से तिलोथ में विवाह संपन्न हुआ, लेकिन ससुराल जाने से पहले रोशनी वोट डालने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह फेरे लेने के बाद सबसे पहले रोशनी वोट देने सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ बूथ पर पहुंची। इसके बाद ही रोशनी घर से विदा हुई। रोशनी के पिता एलम सिंह व भाई बृजेश पंवार ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उसका सहयोग किया और मतदान के बाद ही बारात विदाई का निर्णय लिया। रोशनी ने कहा कि जब वह पुन: उत्तरकाशी आएगी, तो विकास की तस्वीर कुछ और ही होगी।
विज्ञापन