फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   B.Ed Breeze course and TET passed candidates warned of agitation

Uttarkashi News: बीएड ब्रीज कोर्स और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
B.Ed Breeze course and TET passed candidates warned of agitation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बड़कोट। बीएड, ब्रीज कोर्स और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्राथमिक विद्यालयों में चल रही शिक्षक भर्ती में नियुक्ति देने मांग की। उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीएम बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।



मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में महात्मा नौटियाल, मनोज कुमार आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता सभी अभ्यर्थियों के पास उपलब्ध होने के बावजूद भर्ती में शामिल नहीं किया गया। जिससे सभी बेरोजगारों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

कहा कि सैकडों प्रशिक्षित न्यूनतम अहर्ता प्राथमिक विद्यालयों के लिए होने के बावजूद भर्ती से बाहर है। जबकि अभ्यर्थी महात्मा प्रसाद द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल में उक्त संबंध में याचिका दायर की गई है। जिस पर उच्च न्यायालय नैनीताल ने सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सरकार द्वारा अभी तक उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गइ्र है, जिससे सरकार की मंशा बेरोजगारों के प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार करने की मांग की। इस मौके पर मनोहर सिंह, नवीन चौहान, राकेश लाल, सुनीता बहुगुणा, सुषमा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed