फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bears destroying apple orchards

सेब के बगीचों को तहस-नहस कर रहे भालू

Thu, 29 Jul 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bears destroying apple orchards
मौसम की मार के बाद सेब की फसल भालू बर्बाद कर रहे हैं। भालू सेब व बगीचों को तहस-नहस कर रहे हैं। काश्तकारों ने शासन-प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

बीते एक माह से भालू रात के समय छोलमी, बगोरी, धराली, मुखबा, सुक्की, झाला में सेब के बगीचों में पहुंचकर सेब खाने से ज्यादा साथ पेड़ों को तहस-नहस कर रहे हैं। हर्षिल के वन सरपंच माधवेंद्र रावत ने बताया कि भालू के हमले से करीब दस फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है। बताया कि झाला और सुक्की में तोते भी सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। काश्तकार नटवर सेमवाल, मोहन सिंह राणा, महेश पंवार ने बताया कि भालुओं के सेब की टहनियों और छाल फाड़ने से पेड़ हमेशा के लिए बर्बाद हो रहे हैं। एक पेड़ के फल देने लायक बनने में 10 से 15 साल लग जाते हैं। ऐसे में सेब के पेड़ों को क्षति पहुंचने से उनके समक्ष आजीविका का संकट बढ़ता जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के साथ यूएनडीपी के सहयोग से संचालित सिक्योर हिमालय परियोजना के माध्यम से काश्तकारों की आजीविका के लिए संकट बने भालुओं के हमले से निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसी कोई शिकायत क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मचारियों को मिली है, तो उसे चेक कराया जा जाएगा। काश्तकारों की सेब की फसल और बगीचों को बचाने के लिए पेट्रोलिंग समेत आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत तोमर, डीएफओ, उत्तरकाशी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed