{"_id":"6a0b055e70ec56cd12069255","slug":"bears-and-wild-boars-are-destroying-the-farmers-hard-work-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119979-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भालू और जंगली सुअर उजाड़ रहे किसानों की मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भालू और जंगली सुअर उजाड़ रहे किसानों की मेहनत
Mon, 18 May 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 18 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गणेशपुर क्षेत्र में इन दिनों भालू और जंगली सुअर के उत्पात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जंगली जानवर लगातार खेतों में घुसकर आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई फसल कुछ ही घंटों में बरबाद हो रही है लेकिन संबंधित विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर फसल का मुआवजा देने की मांग की।
गणेशपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रवीर बधानी, कमलाराम बधानी ने बताया कि रात होते ही भालू और जंगली सुअरों का झुंड खेतों में घुस रहा है और गेहूं और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। आलू की खेती ही उनकी आय का मुख्य स्रोत है लेकिन लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने लगी है। इसके साथ ही जंगली जानवरों के डर से रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद