{"_id":"0b95c7215b1e7242fe7ed7f2b135f4e1","slug":"bdc-bitten-by-village-heads-in-meeting-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में ग्राम प्रधानों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में ग्राम प्रधानों ने काटा हंगामा
अमर उजाला नौगांव
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही ग्राम प्रधानों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने राज्य वित्त की विकास निधि क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के हवाले किए जाने का विरोध किया।
प्रधानों ने सीएम हरीश रावत एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। हंगामा बढ़ने पर ब्लाक प्रमुख ने प्रधानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
बैठक से निकले प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नयन सिहं बर्त्वाल ने कहा कि जब तक सरकार उक्त शासनादेश को वापस नहीं लेती तब तक ग्राम प्रधान बीडीसी बैठकों का बहिष्कार करते रहेगें। इस मौके पर प्रेम सिहं, धनवीर सिहं, अरविंद रावत, भागवत सेमवाल, चंद्रमोहन बडोनी, सुनीता नौटियाल, दर्शनी देवी, हेमलता, प्रमिला देवी आदि अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।