{"_id":"616d7bc6d6ac9c16ff3e0717","slug":"bagori-in-folk-culture-winner-in-volleyball-utter-kashi-news-drn393666867","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति में बगोरी, वॉलीबाल में धराली विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति में बगोरी, वॉलीबाल में धराली विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षिल गांव में उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव का गायक व कलाकार अजय नौटियाल, राजेश जोशी, शुभम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर लोक संस्कृति प्रतियोगिता में विजेता बगोरी गांव और वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता धराली की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सोमवार को दो दिवसीय पुलिस बॉर्डर उत्सव के समापन पर भोटिया जनजाति यूनियन के अध्यक्ष और सेनि. इनकम टैक्स कमिश्नर जीएस रावत ने पुलिस बॉर्डर उत्सव के आयोजन की सराहना की। उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने विजेताओं के साथ वॉलीबॉल में उपविजेता हर्षिल गांव और लोक संस्कृति प्रतियोगिता में उप विजेता सुक्की की टीम को भी पुरस्कृत किया। वहीं बारिश के कारण रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता नहीं हो पाई। समापन समारोह में एसपी मणिकांत मिश्रा, जगमोहन सिंह रावत, पूर्व विधायक ज्ञानचंद, गुमान सिंह नेगी, भगवान सिंह राणा, नागेंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, सीईओ विनोद प्रसाद सेमल्टी, सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज सोनी आदि रहे।
उपवा के स्टॉल को किया गया पसंद
पुलिस बॉर्डर उत्सव में उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से भी स्टाल लगाया गया। इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं की ओर से तैयार ऊनी कपड़ों समेत आम का आचार, घर के लिए सजावटी सामान आदि को रखा गया। उपवा की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने पूर्व में पुलिस परिवार की महिलाओं को हैंडलूम स्वेटर बनाने का प्रशिक्षण दिया था।