फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Badahat, Ladadi and Manera became winners

बाड़ाहाट, लदाड़ी और मनेरा बने विजेता

Mon, 20 Jan 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Badahat, Ladadi and Manera became winners
माघ मेले के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में सोमवार को फुटबाल एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में निर्णायक मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में बाड़ाहाट और वॉलीबाल में लदाड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि बालिकाओं में मनेरा स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के पुरीखेत मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मनेरा ए और मनेरा हॉस्टल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें मनेरा ए की टीम जीती। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मनेरा ए और बाड़ाहाट के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। पैनल्टी शूटआउट में बाड़ाहाट के जसपाल चौहान, सुधीर बिष्ट और नीरज पंवार ने एक-एक गोल करके टीम को 3-0 के अंतर से जीत दिलाई। समापन पर जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा ने विजेता व उपविजेेता टीमों को पुरस्कृत किया। तीन मैचों में सर्वाधिक 11 गोल करने पर नीरज पंवार को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर सोबन सिंह पाल, कृष्णा रमोला, अर्जुन रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, कीर्ति इंटर कालेज के मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला लदाड़ी वालीबाल क्लब और मनेरी के बीच हुआ, जिसमें लदाड़ी की टीम जीती। बालिका वर्ग में मनेरा ए ने मनेरा हॉस्टल की टीम को 25-5 के स्कोर से मात देकर खिताब अपने नाम किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, मनीष राणा, उत्तम नेगी, मनोज परमार, सकल रमोला, गोविंद पंवार, कल्याण सिंह, उमेश बहुगुणा, शूरवीर सिंह, जितेंद्र राणा, डीएस भंडारी, सीपी नौटियाल, सीएल शाह, गिरीश असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed