फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ashish and Shruti become winners in Saumyakashi Golden Voice Season-2

सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस सीजन-2 में आशीष व श्रुति बने विजेता

Wed, 17 Feb 2021 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Ashish and Shruti become winners in Saumyakashi Golden Voice Season-2
उत्तरकाशी में सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस सीजन-2 गायन प्रतियोगिता के मौके पर मौजूद गायक एवं अतिथि। - फोटो : UTTER KASHI
सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस सीजन-2 के तहत जिला स्तर पर गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में आशीष बिष्ट और जूनियर वर्ग में श्रुति खंडूड़ी ने बाजी मारी। इस मौके पर सीजन-1 के विजेता अंकित पंवार एवं सलोनी सेमवाल के गीत ‘माया की बांद’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

बीते रोज सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस सीजन-2 के तहत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशीष बिष्ट प्रथम, कुलदीप नौटियाल द्वितीय, अंकित पंवार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में श्रुति खंडूड़ी पहले, हरदेव दूसरे व सूरज तीसरे स्थान पर रहे। सौम्यकाशी गोल्डन वॉइस के संस्थापक अंकित सकलानी एवं प्रायोजक सुंदर सैलानी ने बताया कि गायन के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत एवं भाजपा नेता जगमोहन रावत ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में दिव्या एवं सुंदर सैलानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन दीपक नौटियाल एवं प्रवेश देशवान ने किया। साउंड व्यवस्था में विजय एवं नितिन आजाद ने सहयोग दिया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, मनोज पंवार, मुक्ता गौड़, केडी डबराल, ममता रावत, प्रदीप पंचोला, मनोज सागर, शुभम पंवार, महेश सैनी, सिमरन, मुकेश नौटियाल, आशीष तुषार, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed