फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ambulances getting stuck due to chaotic traffic on the District Hospital road.

Uttarkashi News: जिला अस्पताल मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात से फंस रही एंबुलेंस

Mon, 29 Jun 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 29 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ambulances getting stuck due to chaotic traffic on the District Hospital road.
सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से मार्ग हो गया है संकरा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। विश्वनाथ चौक स्थित निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर के सामने से जिला चिकित्सालय को जाने वाला मुख्य मार्ग अव्यवस्थित यातायात और अवैध पार्किंग फिर मुसीबत बनने लगी है। मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से आम राहगीरों के साथ-साथ मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग के कारण मार्ग संकरा हो जाता है और कई बार पूरी तरह बाधित हो जाता है। कुछ वर्ष पूर्व यहां से अस्थायी खोके और अतिक्रमण हटाकर मार्ग को खाली कराया गया था लेकिन अब उसी स्थान पर फिर से अवैध पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

पालिका सभासद अमरीकन पुरी का कहना है कि यह मार्ग जिला चिकित्सालय और निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भविष्य में सेंटर के संचालन के बाद यहां एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाओं की आवाजाही और बढ़ने की संभावना है जिससे समस्या और बढ़ सकती है। यदि किसी गंभीर मरीज को केवल जाम के कारण समय पर उपचार नहीं मिल पाया तो यह प्रशासनिक लापरवाही होगी। लोगों ने मांग की है कि मार्ग को तत्काल नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए और नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त चालान और टोइंग कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed