फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   All weather road security wall collapsed

ऑल वेदर रोड की सुरक्षा दीवार ढही

Wed, 14 Jul 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
All weather road security wall collapsed
गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड के तहत बनाए गए बाईपास की सुरक्षा दीवार ढह गई है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं दीवार ध्वस्त होने से तीन घंटे यातायात भी बाधित रहा। सीमा सड़क सुरक्षा संगठन के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों से एकत्र हुए पानी से भू-स्खलन हुआ है। अन्य स्थानों पर सुरक्षा दीवार सही है।
विज्ञापन

बुधवार को चिन्यालीसौड़ में धनपुर के पास चारधाम परियोजना की ऑलवेदर रोड के तहत बनाए गए बाईपास की सुरक्षा दीवार का करीब 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऑलवेदर के बाईपास मार्ग पर धनपुर के पास ग्रामीणों के खेतों की सुरक्षा एवं राजमार्ग की सुरक्षा के लिए दीवारें बनाई गई हैं। सुरक्षा दीवार का हिस्सा ध्वस्त होने से बाईपास मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान पीपल मंडी चिन्यालीसौड़ के पुराने मार्ग से यातायात संचालित किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, सभासद सुरेंद्र कुमार, सुमन बडोनी का कहना है कि सुरक्षा दीवारों का निर्माण गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया है। जिस स्थान पर सुरक्षा दीवार टूटी है, वहां ग्रामीणों के खेत भी भूस्खलन की जद में आए हैं। वहीं सीमा सड़क सुरक्षा संगठन के कमांडर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दो तीन दिन से लगातार बारिश हुई है। खेतों से एकत्र पानी के कारण भूस्खलन हुआ है। अन्य स्थानों पर सुरक्षा दीवार सही है। जो हिस्सा टूटा है, उसका निर्माण निविदा शर्तों के अनुरूप कार्यदायी कंपनी ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed