{"_id":"6ab2835b8f5086018a01efa3","slug":"aisha-first-anila-second-in-rti-debate-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122370-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आरटीआई वाद-विवाद में आईशा प्रथम, अनीला द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आरटीआई वाद-विवाद में आईशा प्रथम, अनीला द्वितीय
Tue, 22 Sep 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के 21 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आईशा ने प्रथम और बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा अनीला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं का चयन देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज में मंगलवार को प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं लोक सूचना अधिकारी कृष्ण देव रतूड़ी ने आरटीआई अधिनियम की उपयोगिता और प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। संचालन राजेंद्र लाल आर्य ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विश्वेश्वर जोशी, बबीता भट्ट, विनोद कुमार और डॉ. हरीश चंद्र पुरोहित शामिल रहे। संवाद