{"_id":"bd662492c928a7ff9314abc93c361fde","slug":"after-hitting-head-the-bike-rider-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चोट लगने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर चोट लगने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकाशी
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह गंगोत्री हाईवे पर देवीधार के पास एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना होता, तो उसकी जान बच सकती थी।
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डुंडा से देवीधार की ओर जा रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए पहाड़ की ओर भारी बोल्डर से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक डुंडा गांव निवासी हितेश बलूनी (18) पुत्र पुरुषोत्तम बलूनी का बोल्डर पर सिर टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ सवार सचिन नेगी छिटककर गिर गया। उसे सामान्य चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल हितेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि उनसे हेलमेट पहना होता, तो शायद उसकी जान बच जाती।