फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Accuse arrest in fraud case

किसान से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Accuse arrest in fraud case
काश्तकार से बकरी खरीदकर पैसे न देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने काश्तकार को धनराशि के बजाय बार-बार चेक देकर गुमराह किया था। पीड़ित काश्तकार ने इसी वर्ष फरवरी माह में धोखाधड़ी के आरोप में बड़कोट थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

बीते फरवरी माह में सरनौल बड़कोट निवासी खजान सिंह ने थाना बड़कोट में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुुलिस को दी शिकायत में खजान सिंह ने बताया था कि वर्ष 2019 में ग्राम झडम तहसील जब्बल (हिमांचल) निवासी भागचंद ने उससे 12 लाख 16 हजार 700 में बकरियां खरीदीं। भागचंद त्यूणी में दुकान चलाता है। भागचंद ने बकरियां खरीदने के दौरान सिर्फ 3 लाख 50 हजार रुपये ही दिए। कुछ दिन बाद भागचंद ने 80 हजार रुपये और दिए। शेष धनराशि का भागचंद ने फर्जी चेक देकर गुमराह किया। खजान सिंह ने बताया कि अब भागचंद पैसे देने से इनकार कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि खजान सिंह की शिकायत पर भागचंद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के बाद रविवार देर शाम भागचंद को सनैल आराकोट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed