फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ABVP workers continue to protest in PG College

पीजी कालेज में अभाविप कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी

Thu, 16 Dec 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers continue to protest in PG College
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाए जाने सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलित अभाविप का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाए जाने सहित विधि संकाय व एमए संगीत शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए अभाविप कार्यकर्ता बुधवार से कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश सिंह राणा ने कहा कि एनएलबी के लिए छात्र-छात्राओं को टिहरी, पौड़ी या देहरादून जाना पड़ता है। आर्थिक तंगी के चलते कई छात्र-छात्राएं रुचि होने के बावजूद लॉ नहीं कर पाते हैं। राणा ने कहा कि इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से कई बार गुहार भी लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में महाविद्यालय में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन यहां कई समस्याएं बनी हुई हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी होती है। मांगों के समर्थन में अभाविप कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed