{"_id":"679f72344756302f030d8a11","slug":"aakriti-rawat-honored-as-the-best-cadet-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-110859-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आकृति रावत सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आकृति रावत सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में हुई सम्मानित
Sun, 02 Feb 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। रवांई घाटी की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में उत्तराखंड राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड निदेशालय की सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में सम्मानित किया।
आकृति ने वायुसेना अध्यक्ष के कार्यक्रम में भी मास्टर ऑफ सेरेमनी की भूमिका निभाई है। उन्हें विदेशी प्रतिनिधियों के लिए स्पॉन्सर कैडेट के लिए भी चुना गया, जिसका गौरव देश के चुनिंदा कैडेट्स को मिलता है। नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नंबर पांच की आकृति रावत देहरादून के श्रीगुरु राम राय विवि में मनोविज्ञान की छात्रा हैं और वहां से 11 यूके से एनसीसी कर रही हैं।
आकृति रावत की माता कुसुम रावत गृहणी हैं और पिता अनिल रावत वन विभाग में डिप्टी रेंजर हैं। आकृति की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में हुई। गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन से पूर्व आकृति ने आईयूसी, आरडीसी कैंप में बेस्ट वाईईपी कैंप का स्वर्ण पदक और आईजीसी आरडीसी कैंप में भी स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बदौलत उन्हें दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस में भाग लेने का अवसर मिला। उनकी सफलता पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयकुमार सहित सभी सभासदों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। संवाद