फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A with Diwali, dussehra and holi

एक साथ होगी दिवाली, दशहरा व होली

Sat, 06 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 06 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
जाड जनजाति, हिंदू एवं बौद्ध धर्म की साझी संस्कृति वाले तिब्बती मूल के स्थानीय भोटिया समुदाय के लोग आजकल लोसर पर्व की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


चार दिन तक चलने वाले समुदाय के त्योहार हिंदू धर्म के दीपावली, दशहरा और होली के रंगों को समेटे हुए है। इस बार समुदाय के त्योहार में रर्वाइं और जौनसार के कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धूम आकर्षण का केंद्र रहेगा।


भारत तिब्बत की सीमा से लगे जाढूंग एवं नेलांग गांव से डुंडा में बसाए गए जाड-भोटिया समुदाय के लोग हर साल बौद्ध पंचांग के अनुसार नए साल के आगाज के साथ लोसर त्योहार मनाते हैं।
विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या पर अमावस की रात को वे दीपावली के तौर पर मनाते हैं। इसमें दुख, रोग और अशांति को नष्ट करने के प्रतीक के तौर पर चीड़ के छिलकों की मशालें जलाई जाती हैं, जिसे गांव के तिराहे पर विसर्जित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां काली दाल एवं चावल आदि सामग्री चढ़ाकर लोग एक-एक पत्थर अपने घर ले जाकर पूजा के स्थान पर रखते हैं। दूसरे दिन घर में डाली गई हरियाली काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का दौर शुरू होता है।

दशहरा के तौर पर इस दिन देवता को चावल से बने देवभोग छंग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। तीसरे दिन सुबह से दोपहर तक रंगो की बजाय आटे की होली खेली जाती है।

लोसर के अंतिम दिन लोग अपने घरों पर लगे पुराने झंडे उतारकर मंत्र लिखे नए झंडे चढ़ाते हैं। इस दौरान भोटिया समुदाय के लोग रनाड़ी गांव स्थित बौद्ध मठ तथा जाड समुदाय के लोग रिंगाली देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।


इस बार समापन मौके पर त्योहार में रर्वाइं और जौनसार के कलाकार आकर्षण केंद्र रहेगा। प्रधान राजेश, पूर्व प्रधान नारायण सिंह नेगी, जसपाल सिंह, चरण सिंह, नारायण सिंह, चैन सिंह, जुलाल सिंह आदि ने बताया कि आठ फरवरी से शुरू होने वाला यह त्योहार 12 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed