{"_id":"5839b97b4f1c1b042a13bf30","slug":"a-pound-of-hashish-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो चरस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा किलो चरस के साथ एक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
मोरी पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान आराकोट बाजार में एक व्यक्ति को आधा किलो चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चरस स्थानीय लोगों में बेचकर अपना खर्चा चलाता है।
शनिवार दोपहर को बानपुर देहरादून निवासी कुलदीप (42) पुत्र केदार सिंह मोरी के आराकोट बाजार में चरस बेचने की फिराक में था। तभी रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उससे तलाशी ली तो उससे आधा किलो चरस मिला।
पुलिस आरोपी को थाने ले आई और उससे पूछताछ करने के साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मोरी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आई हैं। यह आराकोट में ही रहता है।