{"_id":"5eb435868ebc3e90274506ea","slug":"a-laborer-dies-due-to-being-buried-under-debris-utter-kashi-news-drn343655935","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन होने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन होने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़कोट के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में से मजदूर के शव को बाहर निकाला। हादसे की वजह से यमुनोत्री हाईवे पर बाधित यातायात को देर शाम बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़कोट के पास कृष्णा खड्ड क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
कई मजदूरों ने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन नेपाल मूल का 23 वर्षीय मजदूर पदम बहादुर पुत्र रणबहादुर मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने मलबे को हटवाकर मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भूस्खलन के मलबे से यमुनोत्री हाईवे भी अवरुद्ध हो गया था। थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि मजदूर का शव निकालने के बाद मलबा हटवाकर यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। मजदूर की मौत के मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।