{"_id":"62c9aa3dc5874b79c1001da1","slug":"a-dozen-children-including-a-woman-suffer-from-jaundice-in-badiya-village-utter-kashi-news-drn416764316","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाडिया गांव में एक महिला सहित दर्जनभर बच्चे पीलिया ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाडिया गांव में एक महिला सहित दर्जनभर बच्चे पीलिया ग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम से लगे हनुमानचट्टी के निकट बाडिया गांव में एक महिला सहित करीब 12 किशोर-किशोरियों के पीलिया से ग्रसित होने का मामला सामने आया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने सीएमओ को गांव में टीम भेजने को कहा है।
विकासखंड नौगांव के गीठ पट्टी के बाडिया गांव में कई दिनों से 12-15 साल तक के किशोर-किशोरियों को पीलिया की शिकायत है। गांव के जगवीर पंवार, पूर्व प्रधान विजय सिंह ने बताया कि गांव में करीब 10-12 किशोर-किशोरियां और गांव की ही एक महिला को पीलिया हो रखा है। ग्रामीण घरेलू नुसखों से उपचार करवाने के लिए जगह-जगह जा रहे हैं। गांव में पीलिया से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है। इधर, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने उत्तरकाशी सीएमओ को दूरभाष पर मामले की जानकारी दी। इधर, बड़कोट एसडीएम शालिनी नेगी ने भी समय रहते नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
बाडिया गांव में कुछ बच्चों को पीलिया होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र की एक एएनएम को वहां भेजा गया है। रविवार को डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर पीड़ितों की जांच के साथ उपचार करेगी।
विज्ञापन
-डा. केएस चौहान, सीएमओ, उत्तरकाशी।