{"_id":"17-78762","slug":"Uttar-Kashi-78762-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर
Uttar Kashi
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। उद्योग मित्र समिति की बैठक में जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इस दौरान उद्यमियों ने समस्याएं रखीं, जिस पर सीडीओ ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ जीएस रावत ने कहा कि जनपद में स्थानीय कच्चे माल पर आधारित लघु उद्योगों की काफी संभावनाएं हैं। उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार ने एकल खिड़की व्यवस्था की है। जिले में स्थापित औद्योगिक आस्थानों में उद्योगों का अपेक्षित विकास नहीं होने पर चिंता जताई गई। खरसाड़ी मोरी स्थित औद्योगिक आस्थान उद्योग विहीन पड़ा होने पर पर्यटन विभाग ने यहां केंद्र पोषित योजना के तहत रीवर राफ्टिंग एवं ईको टूरिज्म केंद्र स्थापित करने का आवेदन दिया। सैणी डुंडा औद्योगिक आस्थान पर भागीरथी नदी के कटाव के खतरे को देखते हुए यहां सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की गई। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनमोहन मैनाली, उद्यमी दिनेश भट्ट सहित कई मौजूद थे।