{"_id":"17-78373","slug":"Uttar-Kashi-78373-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Uttar Kashi
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। आबकारी विभाग की टीम ने जोगत पुल के पास एक गोदाम से चंडीगढ़ ब्रांड की 60 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी विजय भंडारी के नेतृत्व में टीम ने जोगत पुल के पास एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से चंडीगढ़ ब्रांड की 60 पेटी अवैध शराब के साथ बल्डोगी निवासी मकान सिंह को धर दबोचा। शराब तस्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीम में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, सीताराम शर्मा, संजीव कुमार एवं गजेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन