{"_id":"17-70650","slug":"Uttar-Kashi-70650-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने सड़क किनारे डाल दिए सड़े सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने सड़क किनारे डाल दिए सड़े सेब
Uttar Kashi
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आपदा से बर्बाद हुई सेब की फसल अब अपर भागीरथी क्षेत्र के गांवों के लोगों का जी का जंजाल बनकर रह गई है। निगम के ठेकेदारों ने सड़े हुए सेबों के ढेर गोदाम से सड़कों के आसपास लगा दिए हैं। सेब खाने के लिए भालू और जंगली जानवर आ रहे हैं जिससे सुक्की गांव के शिशु मंदिर के बच्चे तक स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं मवेशी इन सड़े सेबों को खाने से बीमार पड़ रहे हैं।
आपदा में गंगोत्री हाईवे बंद होने पर हर्षिल क्षेत्र के सेब बाजार में नहीं पहुंच पाए। सरकार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से सेब की खरीद तो कराई, लेकिन निगम महज 65 लाख के सेब ही नीलाम कर पाया। शेष बचे करीब 11 हजार क्विंटल सेब को पांच 5 पैसे प्रति किलो की दर से नीलाम किया गया। इसमें भी ठेकेदारों ने पांच हजार क्विंटल से ज्यादा खराब हो चुके सेबों के ढेर गोदामों के आसपास गंगोत्री हाईवे के किनारे फेंक दिए। अब हजारों क्विंटल सेब खुले में पड़े होने से सुक्की, बगोरी, कछोरा तथा जांगला में भालू इसे चट करने में जुटे हैं। दिन दहाड़े गंगोत्री हाईवे के आसपास भालुओं के आने से लोगों में भय व्याप्त है। तीन और चार दिसंबर को तो सुक्की और झाला के बीच दाबाचौरा शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे भालुओं के डर से स्कूल भी नहीं जा पाए। निगम को मुफ्त में गोदाम देने वाले लोग भी अब गोदाम खाली करने के लिए दबाब बनाने लगे हैं।
नीलामी के समय ठेकेदारों के समक्ष दो हफ्ते में गोदाम खाली करने की शर्त रखी गई थी। सड़े हुए सेबों का निस्तारण सही ढंग से हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। - धनंजय असवाल, सहायक महाप्रबंधक जीएमवीएन।